अतिथि शिक्षिका ने साथी टीचर पर लगाये प्रताड़ना के आरोप, दी आत्महत्या की चेतावनी

अतिथि शिक्षिका ने साथी टीचर पर लगाये प्रताड़ना के आरोप, दी आत्महत्या की चेतावनी

दमोह, आशीष कुमार जैन।  दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाले मुड़िया हाई स्कूल में पदस्थ एक अतिथि शिक्षिका ने अपनी ही साथी महिला शिक्षक पर अनर्गल बातें करने एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़ित शिक्षिका के द्वारा एक सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है। पीड़ित शिक्षिका को स्कूल में पढ़ाते वक्त बेहोश होने के चलते उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती भी कराया गया है।

दरअसल दमोह जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई पीड़िता अतिथि शिक्षक नेहा मिश्रा द्वारा बताया गया कि उसकी ही शाला में पदस्थ शिक्षिका के द्वारा उसे आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उस पर अनर्गल आरोप भी लगाए जा रहे हैं। जिसको लेकर वह काफी तनाव में है और यही कारण है कि कक्षा में पढ़ाते वक्त वह बेहोश होकर गिर गई। यदि साथी शिक्षिका के द्वारा उससे माफी नहीं मांगी जाती तो वह आत्महत्या कर लेगी।

ये भी पढ़ें – Transfer : मप्र में IAS अधिकारियों के तबादले, 12 कलेक्टर इधर से उधर, देखे लिस्ट

वही पीड़ित शिक्षिका का अस्पताल में इलाज जारी है तो पीड़ित शिक्षिका के साथ अन्य लोगों ने भी घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की बात कही है।

https://vimeo.com/597845121

https://vimeo.com/597845327

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews