काफिला रोककर परिवहन मंत्री ने की घायल की मदद, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

काफिला रोककर परिवहन मंत्री ने की घायल की मदद, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

गणेश अग्रवाल/दमोह। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मानवता का परिचय देते हुए अपना काफिला रूकवाकर एक घायल की मदद की। राजपूत जबलपुर से एक कार्यक्रम में शामिल होकर सागर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उन्होने देखा कि  दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के पास एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है। तब मंत्री जी ने तत्काल अपने काफिले को रोककर घायलों की मदद की। उन्होने एंबुलेंस का इंतजार करने में भी समय ज़ाया नहीं किया और अपने काफिले की गाड़ी में ही घायलों को बैठा जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होने स्टाफ को घायलों का अच्छे से इलाज करने के निर्देश भी दिए।

जानकारी के मुताबिक जबेरा थाना अंतर्गत जबेरा से जबलपुर मार्ग पर रामकिशन बर्मन लक्ष्मी बर्मन एवं कौशल्या बर्मन बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी कि कुछ ही समय बाद वहां से राजस्व एवं परिवहन मंत्री का काफिला गुज़रा। आम तौर पर मंत्रियों का काफिला गुज़रता है तो आम लोगों को रोक दिया जाता है, अक्सर लोगों की शिकायत भी होती है कि इस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस घटना ने मंत्रीजी की नेकदिली और इंसानियत की बेहतरीन मिसाल पेश की है। इलाके में लोग इस काम के लिये उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बाकी नेताओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews