हिजाब मामले में कलेक्टर की क्लीन चिट से भड़के हिंदू संगठन, कार्रवाई की मांग

हिजाब मामले में कलेक्टर की क्लीन चिट से भड़के हिंदू संगठन, कार्रवाई की मांग

Hindu organizations infuriated by collector’s clean chit : दमोह जिले के गंगा जमुनी स्कूल में गैर इस्लामी लड़कियों को हिजाब पहनाने का मामला गरमा गया है। दरअसल मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने एक ट्वीट करके लिखा था कि जांच में कुछ भी गलत नहीं पाया गया। इसे लेकर हिंदू संगठन भड़क गए हैं और सरकार से स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में अब डिप्टी कलेक्टर ने एक कमेटी गठित कर जांच कराने की बात कही है।

दमोह के फुटेरा वार्ड में गंगा जमुनी स्कूल स्थित है। इस स्कूल में पढ़ने वाले लड़कियां जब बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुई तो स्कूल ने एक पोस्टर जारी किया गया और इस पोस्टर में सभी टाॅपर लड़कियों को हिजाबनुमा ड्रेस पहने दिखाया गया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह उनका ड्रेस कोड है और सभी लड़कियां इसे पहनती हैं और यह हिजाब नहीं स्कार्फ है। कलेक्टर पर जब इस मामले की शिकायत पहुंची तो कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने ट्वीट किया और लिखा कि इस प्रकार का कोई भी मामला नहीं है और स्कूल को क्लीन चिट दे दी।

लेकिन तब तक पूरे शहर में इस मामले की गूंज हो गई थी। बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा के पास जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने बाकायदा ट्वीट करके कलेक्टर की रिपोर्ट पर आपत्ति की और गृहमंत्री से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद बुधवार की दोपहर हिंदू संगठन एकत्र हो गए और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। गौरतलब है कि कलेक्टर के ट्वीट पर एसपी ने भी रिट्वीट कर दिया और स्कूल को क्लीन चिट दे दी। लेकिन उसके बाद कलेक्टर ट्रोल हो गए और विभिन्न हिंदुवादी संगठनों और लोगों ने ट्वीट पर कमेंट करने चालू कर दिए कि आखिरकार इस पूरे मामले में जांच की विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर क्यों नहीं दे रहे और स्कूल को क्लीन चिट देने के मायने क्या है। हिंदू संगठनों ने अपना ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जब कलेक्टर से मिलना चाहा तो ना कलेक्टर मिले ना एसपी। इसके बाद अधीनस्थ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं ज्ञापन लेने वाले डिप्टी कलेक्टर ने जांच की बात कही है। उन्होने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी और और जांच के बाद अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”831820426″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews