Damoh News: शराब दुकान पर हुआ था विवाद, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जानें पूरा मामला

arrest

Damoh News : दमोह में शराब दुकान पर पैसे के लेन-देन की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें ग्राहक और शराब दुकानदार के बीच झड़प हो गई थी। इसी दौरान बीचबचाव करने गए होमगार्ड जवान पर भी हमला कर दिया गया। जिससे वो घायल हो गए। वहीं, जवान ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। बता दें कि मामला बीते 9 मई का था। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”826119879″]

[dgv_vimeo_video id=”826120051″]

नरसिंहगढ़ चौकी का मामला

दरअसल, मामला नरसिंहगढ़ चौकी का है। यहां शराब लेने आए एक व्यक्ति और दुकानदार के बीच विवाद हुआ था। बता दें कि विवाद की जानकारी मिलने के बाद रात के लगभग 11 बजे दो पुलिसकर्मी मामले को शांत करने गए थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी वर्दी में था तो दूसरा होमगार्ड जवान सिविल में थे, जिनपर लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। जिसके कारण उनको सिर पर गंभीर चोट आई। जिन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”826119762″]

टीआई ने दी जानकारी 

शराब दुकान पर होने वाले विवाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके आधार पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही, जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है- सत्येंद्र सिंह राजपूत, देहात थाना प्रभारी

[dgv_vimeo_video id=”826119670″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews