दमोह में दो सौ से ज्यादा लोगों की घर वापसी, पढ़े पूरी खबर

दमोह में दो सौ से ज्यादा लोगों की घर वापसी, पढ़े पूरी खबर

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में लंबे समय से चर्चाओं में रहने वाला धंर्मान्तरण का मुद्दा लगातार गहराता जा रहा है तो इस बीच क्रिसमस के दिन बड़ा मामला सामने आया है जब एक साथ दो सौ से ज्यादा लोगों ने घर वापसी यानि ईसाई धर्म से हिन्दू सनातन धर्म मे वापसी की है।

सनातन धर्म मे वापिस आये लोगों ने बाकायदा वैदिक रीतिरिवाज से हवन पूजन कर घर वापसी की और दावा किया जा रहा है कि लोग ईसाई धर्म मे घुटन महसूस कर रहे थे जो अपनी इच्छा से वापस अपने धर्म मे आये हैं। दरअसल आज क्रिसमस के दिन शहर के एक मैरिज गार्डन में बने देवी मंदिर में अचानक लोग जमा हुए जिसकी सूचना मीडिया को नही थी और जब इस मैरिज गार्डन में हवन पूजन शुरू हुआ तो मामले का खुलासा हुआ कि यहां धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को वापस हिन्दू सनातन धर्म मे लाया जा रहा है। इस काम को जिले की अहिवार समाज ने अंजाम दिया और पूर्व में इसी जाति के लोगों ने ईसाई धर्म अपनाया था।

[dgv_vimeo_video id=”784217240″]

अहिवार समाज के लोग दावा कर रहे हैं कि लोगों का जबरन धर्मान्तरण कराया गया था और उनकी समाज के लोगों ने घर वापसी की इच्छा जाहिर की जिसके लिए ये आयोजन किया गया है। इतना ही नही सनातन में फिर से आये लोग प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास भी पहुंचे जहां शास्त्री ने इन लोगों की बातों को सुना और घर वापसी पर खुशी भी जाहिर की।

[dgv_vimeo_video id=”784217285″]

आपको बता दें कि दमोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा का आयोजन चल रहा है और माना जा रहा है कि इसी धर्मिक भावना के तहत ये घर वापसी हुई है। अहिवार समाज के लोग दो सौ की संख्या का दावा कर रहे हैं वहीं घर वापसी करने वाले लोगों को फिलहाल मीडिया से दूर रखा जा रहा है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”784217861″]

[dgv_vimeo_video id=”784218473″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews