Damoh में हुड़दंगियों का उत्पात, नाराज व्यापारियों ने पुलिस में कराई शिकायत दर्ज

damoh news

Damoh News : होली के त्योहार पर अमूमन लोगों को तंग करना उधमबाजी आम बात है। और लोग इस दिन अपरिचित लोगों की मस्ती और उनके ऊधम को सहन कर होली की मौज समझते है। लेकिन कई बार होली की हुड़दंग असहनीय हो जाती है और मामला शिकवा शिकायत तक नही बल्कि पुलिस की दहलीज तक पहुंच जाता है। दमोह में कुछ ऐसा ही हुआ है। जब होली की हुड़दंग औऱ शराब खोरी के बाद हुई हरकत का मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल होली के दिन यानी सोमवार को दमोह के बाजार बंद थे। आम नागरिकों से लेकर व्यापारी भी होली के रंग में रंगे थे। मंगलवार को जब दमोह शहर के व्यापारी अपनी दुकानें खोलने आये तो कुछ दुकानों के बाहर गंदगी पड़ी हुई थी। लोगों ने इसे होली की हुड़दंग समझा लेकिन जब उनकी नजर अपनी दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर पड़ी तो उनके कैमरे गायब थे। दुकानदार घबरा गए और जब उन्होनें अंदर कैमरों के डीवीआर चेक किये तो इसमे इन हुड़दंग करने वालो की तमाम हरकते कैद थी। ये हुड़दंग करने वाले साधारण नही बल्कि लग्जरी कार वाले शहरी युवा थे। जो हरकतों से साफ समझ आ रहे है। इन पर होली की मस्ती नही बल्कि शराब का नशा चढ़ा हुआ है। ये सीसीटीवी देख कर दुकानदार आक्रोशित हैं। इन फुटेज को लेकर वो कोतवाली पुलिस थाने पहुंचे जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।

[dgv_vimeo_video id=”927659594″]

[dgv_vimeo_video id=”927658933″]

[dgv_vimeo_video id=”927659130″]

[dgv_vimeo_video id=”927659880″]

दुकानदारों के मुताबिक होली की मस्ती सबको अच्छी लगती है। सालों से उधमबाजी इस त्योहार की पहचान रही है। लेकिन जो कृत्य किसी की रोजी रोटी के साथ हुआ और फिर सीसीटीवी कैमरा तोड़ कर ले जाना सहन करने लायक नही है। वहीं कोतवाली पुलिस के मुताबिक दुकानदारों ने शिकायत की है। उसकी जांच की जा रही है। और सीसीटीवी के आधार पर हुड़दंग करने वालो की तलाश की जा रही है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”927660056″]

[dgv_vimeo_video id=”927660218″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews