खुलेआम हो रही सागौन की अवैध कटाई, वन विभाग बेपरवाह

खुलेआम हो रही सागौन की अवैध कटाई, वन विभाग बेपरवाह

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिले में चल रही है सागौन के पेड़ों की जमकर कटाई हो रही है और वन विभाग का अमला आंखें बंद किए बैठा है। ताजा मामला दमोह जिले के तेंदूखेड़ा वन उपमण्डल का है, जहा राजमार्ग सड़क के किनारे लगे सागौन के पेड़ों को निशाना बनाकर व्यापक स्तर पर उनकी अवैध कटाई की जा रही है।

जंगलों की रखवाली का जिम्मा उठाने वाले वनकर्मियों की लापरवाही के नए मामले उजागर हो रहे हैं। जंगल का तो छोड़िए, स्टेट हाइवे सड़क के किनारे लगे सागौन के पेड़ ही असुरक्षित हैं। दिन प्रतिदिन वन माफियाओ का हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और वन विभाग के आला अधिकारी उसे रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जिले में लगातार सागौन के पेड़ों को निशाना बनाकर उनकी अवैध कटाई की जा रही है। ऐसे हालात से वाकिफ होने के बाद भी वन विभाग अनजान बना हुआ है। इससे कहीं न कहीं वन विभाग पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि जब सड़क के किनारे लगे सागौन के पेड़ ही असुरक्षित है तो फिर जंगलों, सेन्चुरी में लगे पेड़ कहा तक सुरक्षित होंगे। हमने जब इस सम्बंध में वन विभाग के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews