आईपीएल सट्टा लगाते धराये आरोपी, दमोह पुलिस की कार्रवाई

आईपीएल सट्टा लगाते धराये आरोपी, दमोह पुलिस की कार्रवाई

दमोह, गणेश अग्रवाल। अवैध शराब,सट्टा, जुआ व आईपीएल के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। दमोह पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में सिटी कोतवाली टीआई एचआर पांडे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजेंद्र मिश्रा, आरक्षक सूर्यकांत पांडे, आरक्षक आकाश पाठक, आरक्षक प्रदीप जोशी, प्रधान आरक्षक मनीष यादव, आरक्षक लाल बहादुर सहित पुलिस स्टाफ ने शहर में खिल रहे आईपीएल क्रिकेट सट्टा पर कार्रवाई की।

जहां तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आईपीएल सटोरियों से तीन मोबाइल, केलकुलेटर, एलसीडी, करीब 12000 नगदी, सेटअप बॉक्स जप्त कर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई निरंतर जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews