नए अवतार में नजर आए जबेरा के विधायक, धार्मिक स्थलों पर गा रहे भजन

नए अवतार में नजर आए जबेरा के विधायक, धार्मिक स्थलों पर गा रहे भजन

दमोह गणेश अग्रवाल। जिले की जबेरा विधानसभा के भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी अब नए अवतार में नजर आ रहे हैं। जबेरा विधायक गणेश पर्व के दौरान अनेक स्थानों पर जाकर भजन कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और इस दौरान उनके समर्थक भी उनके साथ सुर ताल मिलाकर के भजन गा रहे हैं।

जबेरा विधायक इन दिनों अपनी विधानसभा के विभिन्न ने ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर के गणेश पर्व के दौरान भजन कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, क्योंकि संक्रमण के काल में किसी भी तरह से बड़े आयोजन नहीं हो रहे। ऐसे में छोटे-छोटे आयोजन बिना किसी तैयारी के आयोजित हो रहे हैं। इन्हीं सभी कार्यक्रमों में जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी भजन गाते नजर आए।

सुर ताल के साथ ढोलक की थाप और हारमोनियम की धुन पर जबेरा विधायक अपनी कला को बयां करते दिखे। हालांकि जबेरा विधायक पूर्व से ही हुनरमंद है, क्योंकि वह ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं और वहां पर भी आयोजनों के दौरान वे इस तरह के रूप में नजर आते रहे हैं, तो वहीं विधायक बनने के बाद एक बार फिर वे अपने इस रूप दिखाई दिए और उन्होंने अपने समर्थकों और ग्रामीणों के बीच भजन गाकर अपनी आस्था प्रकट की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews