किल कोरोना का आगाज, घर-घर होगी कोविड जांच, विधायक ने की शुरुआत

किल कोरोना का आगाज, घर-घर होगी कोविड जांच, विधायक ने की शुरुआत

दमोह| गणेश अग्रवाल| जिला मुख्यालय से किल कोरोना अभियान की शुरुआत कर दी गई है| दमोह के विधायक राहुल सिंह लोधी ने दमोह के नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिविल वार्ड नंबर 1 से इस अभियान का आगाज किया. इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के अमले के द्वारा हर एक वार्ड में जांच अभियान चलाया जाएगा और इसी जांच अभियान के द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तलाश की जाएगी और फिर उनका इलाज करके कोरोना को पूरे जिले से पूरी तरह से किल कर दिया जाएगा|

इसी सिलसिले में दमोह विधायक राहुल सिंह जिला स्वास्थ्य विभाग दमोह द्वारा आयोजित वार्डो में कोविड-19 जांच कार्यक्रम के शुभारंभ में पहुचे. जिसमे सिविल वार्ड न.1 से अभियान का आगाज किया गया. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए, घर-घर सर्वे अभियान की शुरुआत हुई, जिसमे कोरोना योद्धा सभी डॉक्टर्स एवं स्टाफ का स्वागत सम्मान किया एवं लोगों को जागरूक किया. आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अमले सहित स्वास्थ विभाग के लोगों की मौजूदगी रही|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews