कोतवाली पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 3 चोर पकड़ाए

कोतवाली पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 3 चोर पकड़ाए

दमोह/गणेश अग्रवाल

दमोह कोतवाली पुलिस ने कोतवाली थाना अंतर्गत हुई तीन चोरियों का खुलासा किया है। चोरियों के खुलासे के साथ ही तीन चोरों को गिरफ्तार भी किया गया है। दो चोरों ने दो चोरियों को अंजाम दिया था, वहीं एक चोर वारदात करने के बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया है।

कोतवाली चौराहा के पास भाजपा कार्यालय के बाजू से नायब तहसीलदार के घर हुई चोरी के साथ कौशल विकास केंद्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एयर कंडीशनर के कंप्रेसर सहित चुराए गए 20000 रूपये तथा दूसरी चोरी में तहसीलदार के घर से करीब 10000 रूपये एवं जूते सहित अन्य सामग्री बरामद की है। वहीं एक और चोरी के मामले में जटाशंकर मंदिर की पेटी तोड़कर चोरी कर रहे एक युवक को सूचना मिलने के बाद तत्काल ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों चोरों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews