कर्फ्यू के दौरान रेस्टॉरेंट में बिक रही थी शराब, पुलिस ने डेढ़ लाख का माल पकड़ा

कर्फ्यू के दौरान रेस्टॉरेंट में बिक रही थी शराब, पुलिस ने डेढ़ लाख का माल पकड़ा

दमोह, आशीष जैन। दमोह जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू है। लेकिन इस बीच भी शराब के शौकीनों के लिए कई जगह पर अवैध तरीके से शराब मुहैया कराई जा रही है। इस बारे में मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ लाख की अवैध शराब पकड़ी है।

कांग्रेस ने E-Pass सिस्टम को बताया तुगलकी फरमान, पूर्व मुख्यमंत्री को लिखा शिकायती पत्र

देहात थाना अंतर्गत आने वाले जबलपुर नाका चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित आईसी एंड स्पाइसी रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की है। बता दें कि कर्फ्यू के दौरान रेस्टोरेंट पूरी तरह से बंद हो गए हैं। ऐसे में रेस्टोरेंट मालिक द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। पुलिस के साथ ही यहां पर भगवती मानव कल्याण संगठन के लोग भी पहुंच गए और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इनका आरोप था कि लॉकडाउन के साथ ही यहां पर अवैध शराब का व्यापार शुरू हो गया था जिसकी सूचना उनको मिली थी और इसीलिए वे भी यहां पर पहुंचे है। फिलहाल पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक तथा मैनेजर के खिलाफ मामला कायम किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews