Lokayukta Action : जनपद पंचायत APO 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : जनपद पंचायत APO 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, आरोपी जनपद पंचायत पटेरा में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदस्थ है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल लोकायुक्त पुलिस सागर कार्यालय को पटेरा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम शिकारपुरा निवासी सरपंच आनंद सिंह के द्वारा एक शिकायत की गई थी, कि जनपद पंचायत में पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुदर्शन पटेल पिता बैजनाथ पटेल रिश्वत की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वह पोर्टल पर फोटो सत्यापित कराना चाहते हैं और इसके एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

लोकायुक्त द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि की गई और उसके बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया। लोकायुक्त की टीम सागर से पटेरा पहुंची। जहां पर आवेदक द्वारा जब 20,000/- रुपये अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए उसी दौरान लोकायुक्त की टीम द्वारा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुदर्शन पटेल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त सागर की टीम मौजूद रही, तो वही जनपद पंचायत में लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप के हालात निर्मित होते नजर आए।

[dgv_vimeo_video id=”827961878″]

[dgv_vimeo_video id=”827961989″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews