Damoh News: पटाखा व्यवसाय से जुड़े लोगों पर बड़ी कार्रवाई, 34 लाइसेंस किए गए निरस्त

RPF ACTION

Surprise inspection of base kitchens – Itarsi.

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह में कलेक्टर द्वारा पटाखा व्यवसाय से जुड़े लोगों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि राज्य में लगातार 3 महीनों में 2 जिलों के पटाखा फैक्ट्रियो में विस्फ़ोट की घटनाएं हुई और उनमें हुई मौतों के मामले को लेकर प्रदेश सरकार सख्त हो चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले में कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए एक साथ 34 पटाखा लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

34 लाइसेंस किए गए निरस्त

दरअसल, 4 महीने पहले दमोह के बड़ा पुल इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फ़ोट हुआ था, जिसमें अब तक 7 लोगो की मौतें हो चुकी है। वहीं, आधा दर्जन पीड़ितों का अब भी इलाज जारी है। विस्फ़ोट के बाद प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी और उसी समय जिले के पटाखा लाइसेंस की जांच-पड़ताल की गई थी।

जिला प्रशासन ने कराई जांच

निलंबन की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने जांच कराई, तो तमाम जगहों पर खामियां पाई गई। जिसमें ये बात सामने आई कि जिन जगहों पर पटाखा और बारूद का भंडारण किया गया है। वहां सुरक्षा सम्बन्धी संसाधनों का अभाव है और इनसे कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बता दें कि जिले में अब तक कि ये सबसे बड़ी कार्रवाई है।

[dgv_vimeo_video id=”924877197″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews