दमोह की फल मंडी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

indore

Damoh News : एमपी के दमोह से एक बड़ी खबर है, जहां एक फल मंडी में देर रात आग के तांडव ने कई फल दुकानों को जलाकर ख़ाक कर दिया है। जिसमें करीब 60 से 70 लाख रूपये के नुकसान का आंकलन अब तक किया गया है। दरअसल, मामला शहर के बीचोबीच बने कचौरा स्थित फलमंडी का है। जब बीती रात करीब 3 बजे अचानक धुंआ निकलना शुरू हुआ, जिसे देखते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो आग विकराल रूप ले चुकी थी।

[dgv_vimeo_video id=”872802005″]

लाखों का सामान जलकर खाक

फल मंडी के जिस परिसर में आग लगी थी, वहां प्लास्टिक की कैरेट में फल रखे हुए थे और 50 से ज्यादा हाथ ठेले भी थे। भीषण आग के बीच सब कुछ जलकर ख़ाक हो गया है। परिसर में रखे करीब 30 से 40 लाख के फल भी जलकर ख़ाक हुए हैं। इस आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब आग लगी तब कई विस्फोट की आवाजें भी आई थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फल मंडी परिसर में पटाखे भी रखे हुए थे।

[dgv_vimeo_video id=”872802921″]

[dgv_vimeo_video id=”872800824″]

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मददगारों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि इस फल मंडी से सैकड़ों दुकानें है। ज़रा सी देर में पूरा बाजार आग की चपेट में आ सकता था। पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक़, एक-एक दुकान में पंद्रह से बीस लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा नुकसान हाथ ठेला में फल का धंधा करने वाले गरीब दुकानदारों को हुआ है, जिनके सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल, पुलिस इस आगजनी की वारदात की जांच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”872800283″]

[dgv_vimeo_video id=”872799491″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews