Damoh News : इन दिनों जहां नवतपा का दौर चल रहा है, ऐसे हालात में तेज आंधी और बारिश के नजारे देखने को मिल रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में लगभग हर दिन ही बारिश के नजारे दिखाई दिए हैं तो वहीं रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी तूफान के साथ घरों के छप्पर टीन शेड की दुकानें उड़ती नजर आई। दमोह जिला मुख्यालय के साथ भी इसी तरह के हालात दिखाई दिए, जहां पर पानी गिरने के पहले तेज आंधी और तूफान से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होता दिखाई दिया।

अचानक बदला मौसम

अचानक बदले मौसम के साथ तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया तो तेज बारिश के नजारे के बीच मकानों और दुकानों में पानी भरता भी दिखाई दिया। मान्यता के मुताबिक, नवतपा के दौरान यदि पानी गिर जाए तो बारिश प्रभावित होती है। ऐसे में इस साल पूरे गर्मी के मौसम में पानी गिरता रहा है। विशेष रूप से नौतपा के दौरान भी तेज बारिश आंधी के नजारे देखने को मिले हैं।

[dgv_vimeo_video id=”830961232″]

जनजीवन हुआ प्रभावित

कहीं ऐसा ना हो कि बारिश के दौरान लोगों को भीषण गर्मी के दौर से गुजर ना पड़े। लोगों को चिपचिपी गर्मी से परेशान होना पड़े। फिलहाल, नवतपा के दौरान तेज आंधी तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

[dgv_vimeo_video id=”830961329″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट