बारूद से एटीएम में ब्लास्ट कर लूटे लाखों रुपए

बारूद से एटीएम में ब्लास्ट कर लूटे लाखों रुपए

दमोह।गणेश अग्रवाल।

जिले में एटीएम में ब्लास्ट करके लाखों रुपए लूट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें देर रात आरोपियों ने गांव के बाहर स्थित एटीएम में ब्लास्ट करके उसमें डिपाजिट लाखों रुपए पार कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। साथ ही संदेही की तलाश शुरू की है.

जिले के पटेरा थाना अंतर्गत आने वाले देवडोंगरा गांव मैं एटीएम को बम से ब्लास्ट करके लाखों रुपए की लूट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिस स्थान पर यह घटना हुई वह स्थान गांव से कुछ दूरी पर है। देर रात हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां टीमों को आस-पास चोरों की तलाश के लिए भेजा।  तो वही सुबह से एफएसएल की टीम के साथ बीडीएस की टीम तथा पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सनसनीखेज वारदात है। जिसकी जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की गई है। आसपास के जिलों में इस तरह के मामले पहले आए हैं। इस आधार पर उन मामलों के संदेही ऊपर भी पुलिस की नजर है। प्रथम दृष्टि बारूद लगाकर ही एटीएम को ब्लास्ट किया गया है। तथा उसमें रखे करीब 5 लाख 96 हज़ार लुट लिए गए हैं। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews