सौंदर्यकरण के नाम पर लोगों को किया जा रहा बेघर, विधायक ने दिया आश्वासन

सौंदर्यकरण के नाम पर लोगों को किया जा रहा बेघर, विधायक ने दिया आश्वासन

दमोह,गणेश अग्रवाल। जिला मुख्यालय स्थित बेलाताल टापू के सौंदर्यीकरण का काम सांसद प्रहलाद सिंह पटेल के प्रयासों से किया जाना है, लेकिन इस तालाब के किनारे बसे लोग इस सौंदर्यीकरण के चलते बेघर की स्थिति में आ जाएंगे। ऐसे में इन लोगों ने दमोह के विधायक से गुहार लगाई तो विधायक उनके घर पहुंच गए और उनकी समस्याओं का समाधान दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

दरअसल, दमोह नगर पालिका अंतर्गत आने वाले सिविल वार्ड के लोग इन दिनों परेशान हैं। वजह है बेलाताल टापू के आसपास सौंदर्यीकरण का काम किया जाना है। ऐसे हालात में करीब 70 से 80 लोगों के मकान अतिक्रमण में आ रहे हैं। यदि सौंदर्यीकरण का काम होता है तो यह लोग बेघर हो जाएंगे।

ऐसे हालात में इन लोगों ने सबसे पहले कलेक्टर से गुहार लगाई और उसके बाद दमोह विधायक के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। जिसके बाद विधायक राहुल सिंह लोधी ने उसी इलाके में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके समाधान का आश्वासन भी दिया। विधायक ने कहा कि उन्होंने कलेक्टर से बात की है समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी है। किसी भी व्यक्ति को बेघर होने नहीं दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews