वेयरहाउस में चना खरीदी केंद्र पर लापरवाही मामले में विधायक ने दिया धरना, सड़क पर लगाया जाम

वेयरहाउस में चना खरीदी केंद्र पर लापरवाही मामले में विधायक ने दिया धरना, सड़क पर लगाया जाम

दमोह| गणेश अग्रवाल| दमोह (Damoh) के रुचि वेयर हाउस में चना खरीदी के बाद उसका परिवहन सही समय से नहीं किए जाने के मामले में अब राजनीति गरमाने लगी है| दमोह के विधायक (Damoh MLA) ने भी रुचि वेयर हाउस पहुंचकर जहां मामले के दोषियों पर कार्यवाही की मांग की| वहीं मामले में हो रही हीला हवाली को लेकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठकर धरना देकर विरोध दर्ज कराया. वही एसडीएम (SDM) की समझाइश के बाद तथा आश्वासन के चलते धरना खत्म किया गया|

चना खरीदी केंद्रों में प्रशासनिक हिला हवाली के कारण जहां किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं खरीदा गया चना बारिश के पानी की भेंट चढ़ गया| कल दिनभर इस मामले के गर्म रहने के बाद अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है| किसानों की समस्याएं सामने आने के साथ चना केंद्र पर रखा चने का परिवहन सही समय पर नहीं होने के कारण चने के पानी में भीग जाने तथा अंकुरित हो जाने के मामले में दमोह के कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ने रुचि वेयरहाउस पहुंचकर जहां पहले संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की| वहीं सुनवाई नहीं होने पर विधायक अपने साथियों के साथ दमोह हटा मार्ग पर धरने पर बैठ गए| काफी देर समझाइश के बाद एसडीएम से चर्चा के चलते विधायक जी माने और उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की बात कही| मालूम हो कि किसानों के द्वारा जो फसल बेची गई थी उसका परिवहन कुछ तथाकथित राजनीतिक लोगों के द्वारा राजनीतिक पहुंच के चलते समय से नहीं किया गया. ऐसे में पानी गिरने के कारण यह चना जिसकी मात्रा हजारों क्विंटल थी, वह पानी में भीग कर के अंकुरित हो गया. ऐसे में दमोह विधायक ने इस मामले पर रोष जताते हुए कार्यवाही की मांग की|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews