विधायक रामबाई फिर हुई बेकाबू, नगर पालिका के ऑपरेटर को सुनाई खरी खोटी

विधायक रामबाई फिर हुई बेकाबू, नगर पालिका के ऑपरेटर को सुनाई खरी खोटी

Damoh News : दमोह के पथरिया से बीएसपी की चर्चित विधायक रामबाई सिंह के चर्चे हमेशा रहते हैं तो वो अक्सर कुछ ऐसा कर जाती है जो सुर्खिया बन जाती हैं। रामबाई अक्सर अपने गुस्से पर काबू नही रख पाती और ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। जब रामबाई ने नगर पालिका के एक कंप्यूटर ऑपरेटर और एक पार्षद पर अपना गुस्सा निकाला।

यह है मामला

दरअसल बुधवार की देर शाम रामबाई अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे से दमोह लौट रही थी तभी शहर के बजरिया वार्ड के एक युवक का फोन उनके पास आया कि दमोह नगर पालिका में पी एम आवास योजना की राशि उनके खाते में नही डाली जा रही हैं और पालिका के दफ्तर में कार्यवाही चल रही है। ये क्षेत्र रामबाई का नही है फिर भी शिकायत मिलने के बाद वो दमोह नगर पालिका पहुंच गई।

[dgv_vimeo_video id=”784828357″]

पालिका के दफ्तर में राशि डालने का काम चल रहा था और यहां पहुंची रामबाई ने पहले कम्प्यूटर आपरेटर को खरी खोटी सुनाई और इत्तेफाकन बजरिया वार्ड के पार्षद रघु श्रीवास्तब भी यहां मौजूद थे तो रामबाई ने उन्हें भी आड़े हांथो लिया। गुस्साई विधायक ने साफ कहा कि बिना दस हजार के किसी हितग्राही के खातों में पी एम आवास योजना का पैसा नही डाला जा रहा है। बसपा विधायक के गुस्से के बाद आखिरकार शिकायत करने वाले युवक के खाते में योजना के पैसे डाल दिये गए हैं।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”784829003″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews