
दमोह/गणेश अग्रवाल। ज़िले में चल रहे चकेली मेले में बीएसपी विधायक रामबाई ने झूम-झूमकर नृत्य किया। इस मौके पर दर्शकों में मौजूद कई और लोग भी खुद को रोक नहीं पाए और सबने मिलकर लोकगीतों पर जमकर ठुमके लगाए।
पथरिया की विधायक रामबाई सिंह द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के संगम स्थल पर चकेरी मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मेले के समापन अवसर पर यहां बुंदेलखंड की विभिन्न परंपराओं से जुड़े गीतों पर रंगारंग नृत्य समारोह आयजित किया गया। इसी दौरान दर्शकों में मौजूद विधायक रामबाई भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई और उन्होंने नृत्य मंडली के साथ खूब ताल से ताल मिलाई। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले के रंगारंग समापन में रामबाई के नृत्य ने चार चांद लगा दिए।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

