चकेरी मेला में बच्चों के साथ रामबाई ने किया मंच पर डांस

चकेरी मेला में बच्चों के साथ रामबाई ने किया मंच पर डांस

दमोह। गणेश अग्रवाल।

बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रसिद्ध मेला जो दमोह जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर नरसिंहगढ़, किशुनगंज, हिंगवानी के मध्य सुनार एवं वेवस नदी के संगम तट पर स्थित चकेरी धाम में आयोजित किए जा रहा है. चकेरी मेला महोत्सव के चौथे दिवस आज भारी भीड़ देखी गई. आसपास के 100 से अधिक ग्रामों के हजारो की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों ने मेले में पहुंचकर मेले का आनंद लिया.

विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार ने जिले के सभी नागरिकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों से सपरिवार मेला में शामिल होने एवं मेला का आनंद लेने आग्रह किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी संस्था की मार्गदर्शक का विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार ने स्वागत किया गया. इसके उपरांत ग्राम मडला निवासी वीरेंद्र पटेल, ग्राम सकतपुर निवासी कृष्ण कुमार पटेल, ग्राम अहरौरा निवासी राजा पटेल एवं उनके साथियों द्वारा इस विशेष कार्य के लिए विधायक रामबाई गोविंद सिंह को धन्यवाद दिया. आयोजित मेले में प्रति दिवस की भांति आज भी जिले के विभिन्न कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई.
जिले की हरिजन आदिवासी छात्रावास में निवासरत माध्यमिक एवं हाई स्कूल की बच्चियों द्वारा जब प्रस्तुति दी गई, तो विधायक भी अपने आप को रोक ना सकी और सभी बच्चियों के साथ लय मिलाते हुई नृत्य करने लगी. विधायक द्वारा किए गए नृत्य से उपस्थित जनसमूह आश्चर्यचकित हुआ एवं विधायक द्वारा किए गए नृत्य को लेकर समस्त जनसमूह ने तालियां बजाकर स्वागत किया. इसके उपरांत टीकमगढ़ जिले से पधारी कला मंडली द्वारा ढिमरयाई एवं अन्य प्रस्तुतियां दी गई.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews