फिर भड़कीं दबंग विधायक रामबाई, सड़क पर अदालत लगाकर अफसरों को सुनाई खरी-खरी

फिर भड़कीं दबंग विधायक रामबाई, सड़क पर अदालत लगाकर अफसरों को सुनाई खरी-खरी

दमोह, गणेश अग्रवाल। पिछले कुछ दिनों से शांत चल रही बसपा विधायक रामबाई (BSP MLA Rambai) सिंह एक बार फिर फॉर्म में आ गई हैं और सड़क पर उनकी अदालत दिखाई देने लगी है। ऑन स्पॉट फैसला करने का उनका काम फिर शुरू हो गया है। रामबाई के तीखे तेवर तब साफ देखने को मिले जब उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को जनता के बीच बुलाया और न सिर्फ अफसरों को बल्कि गरीबों के हक़ पर डाका डालने वाले दबंगों को भी सड़क पर ही खरी खरी सुना दी।

दरअसल विधायक रामबाई अपने विधानसभा क्षेत्र पथरिया के वार्ड नम्बर 1 में गई थी जहां गरीब तबके के जोगी समाज के लोगों को पीएम आवास की कुटीर सेंक्शन हुई है। लेकिन इलाके के दबंगों ने पहले से ज़मीन पर कब्जा कर रखा है, लिहाजा उन्होंने गरीबों की कुटीरों पर आपत्ति लगा दी। ये जानकर रामबाई आग बबूला हो गईं और सड़क पर ही उनकी अदालत लग गई। मौके पर ही नगर पालिका के अफसरों और स्टाफ को बुलाया गया। विधायक ने उन्हें फटकार लगाई और फिर पूरी ठसक के साथ इस वार्ड के दबंगों को भी चेताया कि किसी ने भी परेशान किया तो ठीक नही होगा। मौके पर ही नगर पालिका के सीएमओ ने भी मामले का निराकरण कर दिया और इसके बाद अब गरीबों को उम्मीद है कि उनके सिर पर छत हो जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews