विधायक रामबाई ने कहा- कोरोना से बाद में शराब पीने से पहले मर जाएंगे लोग

विधायक रामबाई ने कहा- कोरोना से बाद में शराब पीने से पहले मर जाएंगे लोग

दमोह।गणेश अग्रवाल।

दमोह जिले के पथरिया से बहुजन समाज पार्टी से निलंबित दबंग विधायक रामबाई सिंह ने वर्तमान मध्यप्रदेश सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने शिवराज सरकार द्वारा शराब की दुकानें खोले जाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह निर्णय सरकार का गलत है और इस निर्णय को बदला जाना चाहिए। रामबाई ने यहां तक कहा कि शराब को पूरी तरह से पूरे देश में प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

कोरोना के संकट काल में पूरे प्रदेश में शराब बंदी लागू की गई थी लेकिन एक बार फिर सरकार के द्वारा आदेश जारी करके शराब की दुकानों को खुलवा दिया गया है। जिसको खोले जाने का वक्त भी बहुत ज्यादा दिया गया है. ऐसे हालात में बहुजन समाज पार्टी की विधायक ने मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार की नीति पर सवाल खड़े किए है। उनका कहना है कि जिस तरह से शिवराज सरकार ने निर्णय लेकर शराब दुकान खोलने का फैसला किया है, वह गलत है। यह फैसला वापस लिया जाना चाहिए क्योंकि कोरोना के संक्रमण से शायद लोग बाद में मरेंगे। वही उसके पहले लोग शराब के कारण से मर जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में शराब बंदी लागू होनी चाहिए। वर्तमान में जहां लोगों का रोजगार छिन गया है। ऐसे में लोग शराब पीने के लिए घर के सामान को बेचकर शराब पिएंगे. ऐसे में घरेलू विवाद भी बढ़ेंगे. उन्होंने वर्तमान सरकार की नीति पर सवाल खड़े किए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews