दमोह में मोबाइल टावर बैटरी चोर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख की बैटरी जब्त हुई है वहीं 4 लाख से ज्यादा की गाड़ी भी बरामद की गई है। साथ ही हटा पुलिस जाँच पड़ताल कर जानकारी जुटाने में लगी है कि यह गिरोह कितना बड़ा है और कितने लोग है जो इस कारोबार में लिप्त है।
damoh police

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पिछले कई महीनों से मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी होने की वारदातें पुलिस के लिए सरदर्द बनी हुई थी। वहीं हर दिन ये शिकायतें आ रही थी लेकिन बैटरी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। लेकिन अब जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है जब जिले के हटा में लाखों रुपये कीमत की बैट्री जब्त की गई है।

हटा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक पिकअप वाहन को कब्जे में लिया तो उसमें बैटरी भरी थी, इस गाड़ी में दो चोर भी मिले जिनसे पूछताछ में उन्होंने चोरियों को कबूल किया। पुलिस के मूताबिक ये चोर जिले के अलग इलाको में लगे मोबाइल टावर्स से बैटरी चुराते थे और उनका स्टॉक करते थे जब इन बैटरी की तादात ज्यादा हो जाती थी तो उन्हें दूसरे राज्य में बेंच दिया करते थे। इस बार भी ये चोर स्टॉक की गई बैटरी को बेंचने ले जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

यह दोनों चोर सद्दाम कुरेशी और सोनू मंसूरी जबलपुर के हनुमानताल के रहने वाले हैं और दमोह जिले में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे, इन चोरों से लगभग 5 लाख की बैटरी जब्त हुई है वहीं 4 लाख से ज्यादा की गाड़ी भी बरामद की गई है। हटा पुलिस फिलहाल जांच के साथ ये पता लगाने में जुटी है कि ये गिरोह कितना बड़ा है और कितने लोग है जो इस कारोबार में लिप्त है ताकि इन चोरों का सफाया किया जा सके।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1037768043″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews