दमोह की कसाई मंडी में चला मोहन सरकार का बुलडोजर, पढ़ें पूरी खबर

दमोह की कसाई मंडी में चला मोहन सरकार का बुलडोजर, पढ़ें पूरी खबर

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुबह-सुबह कसाई मंडी में सरकार का बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान कई मकान धाराशायी कर दिए गए। बता दें कि ये हड्डी गोदाम और अवैध स्लाटर हॉउस अवैध निर्माण है। दरअसल, बीते कई दिनों से मंडी में अवैध रूप से गौकशी की शिकायतें आ रही थी, जिसे लेकर हिंदूवादी संगठन लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

पहले भी पुलिस कर चुकी है कार्रवाई

पिछले हफ्ते पुलिस ने यहां चौकसी बढ़ाई और ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने कसाई मंडी से करीब 42 सौ किलो से ज्यादा जानवरों की हड्डियां भी जब्त की थी। जिसके बाद आज सुबह करीब 6 बजे अचानक पुलिस राजस्व और नगर पालिका का अमला पूरी तैयारी के साथ यहां पहुंचा और एक-एक कर अवैध हड्डी गोदामों पर बुलडोजर चला है। फिलहाल, यह कार्यवाही अभी भी जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”902863540″]

एडिशनल SP ने कही ये बात

मंडी में कार्रवाई की जा रही है। मौकास्थल पर भारी मात्रा में पुलिस व सुरक्षा बल तैनात हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटित हो। मामले में आगे जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वो की जाएगी- संदीप मिश्रा, एडिशनल SP, दमोह

[dgv_vimeo_video id=”902862259″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews