MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

MP ट्रैफिक पुलिस की नई पहल, 8 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

एमपी ट्रैफिक पुलिस सड़क हादसों पर काबू पाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। दमोह एसपी ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। 
Damoh News

मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एमपी ट्रैफिक पुलिस ने 10 दिसवीय विशेष अभियान की शुरुआत की है। सड़क पर पुलिस वाहन चालकों की ड्राइव पर नजर रखेगी। यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करेगी। नियमों तोड़ने वाले 2 व्हीलर्स और 4 व्हीकर्स चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों पर काबू पाना है। साथ ही लोगों को ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है।

दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि यदि कोई  व्यक्ति बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते या बिना सीट बेल्ट बाँधे कार ड्राइव करते पाया जाता है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। चालान हो सकता है। इतना ही नंबर प्लेट और लाइसेंस के बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर ही अर्थदंड का सामना करना पड़ सकता हैं।

8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

पुलिस मुख्यालय के यातायात विभाग के निर्देश पर 8 अक्तूबर तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश भर में ट्रैफिक पुलिस अब खास तौर पर अचानक किसी भी सड़क या चौराहे पर वाहनों की जांच पड़ताल कर सकती है, जो रूटीन चेकिंग से जरा अलग होगी।  इसमें हेलमेट और सीट बेल्ट पर खास फोकस रहेगा।

नागरिक करें यातायात नियमों का पालन, दमोह एसपी की अपील 

दमोह में इस विशेष अभियान का असर देखने को मिल रहा है। ट्रैफिक पुलिस पिछले 2 दिनों के भीतर जिले के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही है। कई के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। सड़कों पर हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। दमोह एसपी ने दमोह जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील है। उन्होंने कहा, “हेलमेट जरूरी होगा। इसे केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जान बचाने के लिए पहनें।”

Dinesh Agrawal
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
MP ट्रैफिक पुलिस की नई पहल, 8 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई