MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

दमोह में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो से अधिक गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दमोह के तेजगढ़ में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो आरोपियों को 4 किलो 140 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।
Damoh News

मध्यप्रदेश में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अलग-अलग जिलों में तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला दमोह जिले से सामने आया है। जहां पुलिस ने अवैध गांजा जब्त कर दो तस्करों को दबोचा है।

जानकारी अनुसार, तेजगढ़ थाना पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध बाईक को रोका। बाइक पर दो लोगा सवार थे। जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुल 4 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

गांजे के साथ बाइक भी जब्त

बता दें कि पुलिस द्वारा बरामद किये गये गांजे की अनुमानित अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनोंं आरोपियों को गिरफ्तार किया है और साथ में तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक को भी जब्त किया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानकारी अनुसार, पुलिस ने मामले में भूपत पिता गिरन सिंह लोधी निवासी पटेरिया और सुंदर उर्फ बंबई पिता रनमत सिंह जोगी निवासी तेजगढ़ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Dinesh Agrawal
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
दमोह में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो से अधिक गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - MP Breaking News