दमोह में नगरपालिका और प्रशासन ने मॉल किया सील, जानिए क्या है वजह

नगरपालिका और प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मॉल का निर्माण अनुमति से ज्यादा जमीन पर किया गया। हिंदुवादी संगठनों ने मॉल निर्माण पर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद आज ये बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नगरपालिका और प्रशासन व राजस्व विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, शहर के टॉकीज चौराहे पर बनाये जा रहे एक शॉपिग मॉल के निर्माण कार्य को रोकने के साथ सील की कार्रवाई की गई है।

बता दें कि इलाके में एक बड़ा शॉपिग मॉल बनाया जा रहा है लेकिन आरोप है कि इस निर्माण कार्य की विधिवत परमिशन नहीं है। सुबह पहुंचे दस्ते ने यहां बन चुकी दुकानो को सील किया। वहीं मॉल मालिक को बुलाकर काम किये जाने पर रोक का नोटिस दिया है।

अनुमति से ज्यादा जमीन पर निर्माण का आरोप

नगर पालिका और रेवेन्यू के अधिकारियों के मुताबिक इस बड़े शॉपिंग मॉल के निर्माण को नियमों के खिलाफ किया जा रहा है, निर्माण एजेंसी को जो परमिशन लेनी थी वो नही ली गई हैं। वहीं शॉपिग मॉल के मालिक आशीष रिंकू सिंघई के अनुसार उन्होंने तमाम तरह की परमिशन लेने के बाद ही निर्माण कार्य किया है और बेवजह प्रशासन ये सब कर रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”1041960775″]

[dgv_vimeo_video id=”1041960524″]

सालों से रह रहे लोगों के आशियाने को गिरा रहा प्रशासन

गौरतलब है कि पिछले दिनों इस मॉल से लगे पुरैना तालाब इलाके में प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाया था और इस दौरान हिंदुवादी संगठनों ने सडक पर आकर प्रदर्शन कर आरोप लगाया था कि शॉपिंग मॉल को लाभ देने के लिए प्रशासन सालों से रह रहे लोगों के आशियाने को गिरा रहा है और मॉल निर्माण पर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद आज ये बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1041960619″]

[dgv_vimeo_video id=”1041960702″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews