नालियों पर किया अतिक्रमण हटाने पर गुस्साए गृह स्वामी ने नगर पालिका CMO पर किया हमला, कर्मचारियों ने थाने का घेराव किया

घटना से नगर पालिका के कर्मचारी आक्रोशित हो गए , सफाई कर्मचारियों में गुस्सा भर आया सभी ने पुलिस थाने का  घेराव कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। 
Nagar Palika Damoh CMO attacked

Nagar Palika Damoh CMO attacked

मध्य प्रदेश के दमोह में एक शासकीय कर्मचारी पर हमला करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है, घटना उस समय हुई जब जाम नालियां की शिकायत की जाँच करने मुख्य नगर पालिका अधिकारी निरीक्षण पर निकले थे, उन्होंने नालियों पर अतिक्रमण देख उसे हटवाना शुरू कर दिया तभी एक गृह स्वामी ने उनपर हमला कर दिया उनके साथ गाली गलौज की मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र लोधी क्षेत्र में निरीक्षण पर थे, उन्हें पठानी मोहल्ले में नालियां जाम दिखाई दिन तो उन्होंने सफाई सुपरवाइजर को नालियां साफ़ कराने के निर्देश दिए, सफाई सुपरवाइजर ने कहा नालियों पर अतिक्रमण है इसलिए सफाई संभव नहीं है।

अतिक्रमण हटाने के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर हमला 

सुपरवाइजर की बात सुनने के बाद उन्होंने जेसीबी से नालियों का अतिक्रमण हटाना शुरू किया जिसपर एक परिवार से दो लोग बाहर निकले उन्होंने सीएमओ पर हमला आकर दिया, उन्हें गालियाँ देने लगे मारपीट करने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कर्मचारियों ने थाने का घेराव किया, आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग 

घटना से नगर पालिका के कर्मचारी आक्रोशित हो गए , सफाई कर्मचारियों में गुस्सा भर आया सभी ने पुलिस थाने का  घेराव कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।  सूचना मिलते ही एसपी आनंद कलादगी ने भी घटना का संज्ञान लिया उन्होंने मीडिया को बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जल्दी ही गिरफ़्तारी होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews