
Damoh News : आज पूरे देश में लोग आज़ादी के जश्न में डूबे हुए हैं तो हर कोई अपने अंदाज में इस दिन को यादगार बना रहा है। इस बीच दमोह की एक महिला टीआई सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल दमोह जिले के हिंडोरिया थाने में पदस्थ महिला टीआई सरोज राजपूत का एक वीडियो सांग उन्हें लोगो की तारीफ का हकदार बना रहा है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टीआई सरोज राजपूत अपने पुलिस थाने में ध्वजारोहण करने जा रही थी , खास वर्दी भी पहनी थी और फिर क्या था झंडावंदन से पहले उन्होंने एक फेमस गीत ओ देश मेरे रिकार्ड किया पूरी शिद्दत से गाया और अपने देश के प्रति श्रद्धा और निष्ठा का बयान किया।
सरोज इलाके की बेहतरीन महिला टीआई मानी जाती है, दमोह के महिला थाने में कुछ महीनों तक महिला अत्याचार के मामलों में संजीदगी से कार्यवाहिया करने की वजह से वो लोकप्रिय हुई और अब उनके हांथो में हिंडोरिया की कमान है। फिलहाल वर्दीवाली मेडम का ये देशभक्ति गीत धूम मचाये है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”999195812″]
