
Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आगामी 24 फरवरी को लोक अदालत आयोजित होने वाली है। जिसके लिए पहले से ही सरकारी विभागों के अधिकारियों को 4 दिनों तक ट्रेनिंग दी गई। बता दें लोक अदालत को हाई कोर्ट के निर्देश और समाधान आपके द्वार प्रोग्राम के तहत आयोजित की जाएगी। जिसमें सरकारी विभागों के लंबित पड़े मामलों में आपसी राजीनामा कराए जाने और मामलों के निपाटारे का काम किया जाना है।
बड़े पैमाने पर होगा मामलों का निपटारा
इसको लेकर चार दिनों तक अलग अलग विभागों के जिम्मेदार अफसरों को ट्रेनिंग दी गई। जहां जिला न्यायालय के विधिक सेवा प्राधिकरण के मीटिंग हाल में खास ट्रेंनिग देकर अधिकारियों को बताया गया कि किस तरह से इस लोक अदालत का प्रचार-प्रसार कराने के साथ पक्षों से बात करना है। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और न्यायाधीश अम्बुज पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस लोक अदालत में बड़े पैमाने पर मामलों का निपटारा होगा और इसके लिए सभी विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”909477885″]
दमोह से गणेश अग्रवाल की रिपोर्ट
