दमोह में Friendship Day पर अनूठी पहल, कुछ दोस्तोंं ने अपने डॉक्टर मित्र को मरीजों की सुविधा के लिए भेंट कीं दो नई व्हीलचेयर, पढ़ें खबर

मित्रता दिवस के खास अवसर पर दमोह में कुछ दोस्तों ने जिला अस्पताल में पदस्थ अपने डॉक्टर मित्र को एक अनोखा तोहफा भेंट किया है। दोस्तों ने मरीजों की सुविधा के लिए दो नई व्हीलचेयर तोहफे में दी हैं।
Damoh News

रविवार, 02 अगस्त 2026 को मित्रता दिवस (Friendship Day 2026) मनाया गया। इस खास दिन के अवसर पर लोग अपने मित्रों को विशेष उपहार एवं बधाई संदेश भेजते हैं। इतना ही नहीं इस दिन कई जगहों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में आयोजित किए जाते हैं। वहीं मध्यप्रदेश के दमोह में मित्रता दिवस के अवसर पर कुछ दोस्तों ने खास तरह से इस दिन को सेलिब्रेट किया है।

बता दें कि दमोह जिला अस्पताल में पदस्थ अपने डॉक्टर मित्र के प्रति स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उनके दोस्तों ने अस्पताल को दो व्हीलचेयर भेंट कीं। इस विशेष अवसर पर सभी मित्र स्वयं दमोह पहुंचे और जिला अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों की सुविधा के लिए ये दोनों व्हीलचेयर अस्पताल को प्रदान कीं।

डॉ. विक्रम पटेल के दोस्तों ने अस्पताल को दिया ये खास तोहफा

जानकारी के लिए बता दें कि दमोह जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. विक्रम पटेल एक बेहद ही काबिल डॉक्टर्स में गिने जाते हैं। इतना ही नहीं वे मरीजों का सिर्फ इलाज ही नहीं करते बल्कि अन्य सामाजिक गति​विधियों में भी शामिल रहते हैं। जिन्होंने अस्पताल में ये दो व्हीलचेयर सौंपी हैं वह कोई और नहीं डॉ. विक्रम पटेल के स्कूल के दोस्त हैं। जो हमेशा सामाजिक कल्याण के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। इन्होंंने अपनी शिक्षा शहर के गुरुनानक स्कूल से ग्रहण की है। लंबे समय से यह सभी मिलकर मेडीकल सेवा के साथ जनसेवार भी करते हैं।

कहां से आया अस्पताल को व्हीलचेयर गिफ्ट देने का विचार?

बता दें कि डॉ. विक्रम ने अपने दोस्तों से एक बार जिक्र किया कि जिला अस्पताल में मरीजों को लाने ले जाने व्हील चेयर की कमी महसूस होती है। तब इन मित्रों ने सोचा कि क्यों न मित्रता दिवस पर नए तरीके से इसको सेलिब्रेट किया जाए। तब डॉ. विक्रम के दोस्तों ने तय किया मित्रता दिवस पर हम अपने दोस्त को दो व्हीलचेयर तोहफे में देंगे जिससे की एक जनसेवा भी हो जाएगी। रविवार को मित्रता दिवस के मौके पर डॉक्टर साहब के मित्र अचानक ही अस्पताल पहुंच गए और फिर अस्पताल के सिविल सर्जन को बुलाकर उन्हें दो व्हील चेयर प्रदान की। इस तरह का फ्रेंडशिप डे गिफ्ट शायद किसी ने सोचा नहीं होगा लेकिन इसने एक अलग भाव पैदा किए है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews