Damoh News: दबंग विधायक की पंचायत में ऑन-द-स्पॉट फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

Damoh News: दबंग विधायक की पंचायत में ऑन-द-स्पॉट फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

Damoh News : मध्य्प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया से बीएसपी की विधायक रामबाई सिंह अक्सर ही सुर्खियों में छाईं रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर वो जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। विधायक की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए हैं जो कि इलाके में गरीबों के साथ हो रही खिलवाड़ की असलियत भी बयान करती हैं। दरअसल, इस बार बसपा विधायक रामबाई सिंह की पंचायत में ऑन-द-स्पॉट फैसला हुआ, जिसमें एक नहीं, दो नहीं बल्कि दो दर्जन लोगों को रिश्वत के पैसे वापस दिलाए गए और इसके लिए रिश्वत देने वाले गरीबों को अपने सर पर गंगा जल रखकर कसम खानी पड़ी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

[dgv_vimeo_video id=”778386199″]

रिश्वत देने वाले लोग आए सामने

दरअसल, पूरा मामला विधानसभा क्षेत्र पथरिया के घूघरा गांव का है। जहां गरीबों को मिलने वाले पीएम आवास की कुटीरों में सरपंच और उनके परिजनों द्वारा गरीब हितग्राहियों से रिश्वत लिए जाने की बात सामने आई। जिसकी जानकारी मिलते ही विधायक रामबाई सिंह उन्होंने अफसरों को बिना बताए खुद गांव पहुंच गई। पंचायत में पूरा गांव जमा हुआ, सरपंच और उनके परिजनों को बुलाया गया। फिर एक-एक कर पीएम आवास के लिए रिश्वत देने वाले लोग सामने आते गए।

[dgv_vimeo_video id=”778386334″]

गंगाजल डालकर खाई कसमें

केवल इतना ही नहीं यह लोग सच बोल रहे हैं या नहीं इसके लिए गंगाजल बुलाया गया। फिर एक-एक कर लोगों ने सर पर गंगाजल रखकर कसम खाई कि सरपंच ने कितने पैसे लिए है। जिसके बाद विधायक आदेशित करती रही और सरपंच लोगों के पैसे वापस करता गया। जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया और आन-दा-स्पॉट फैसले के बाद गरीबों को उनके द्वारा दी गई रिश्वत की राशि वापस मिल गई और उम्मीद है कि उन्हें पीएम आवास भी मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”778386612″]

गरीबों को मिली राहत

वहीं, दबंग विधायक की पंचायत से एक गांव के गरीबों को तो राहत मिल गई और इन तश्वीरों ने साफ कर दिया कि गरीबो के हक़ पर सरेआम डांका डाला जा रहा है। रिश्वतखोर दबंग विधायक के क्षेत्र में भी इन हरकतों से बाज नही आ रहे हैं।

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews