कोरोना को हराकर घर पहुंचे मरीज, स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत

कोरोना को हराकर घर पहुंचे मरीज, स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत

दमोह,गणेश अग्रवाल

जिले के अस्पतालों में इलाजरत कोरोना के मरीजों के डिस्चार्ज होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार की दोपहर तीन कोरोना मरीजों को कोरोना पर विजय पाने के बाद डिस्चार्ज किया गया। तीनों लोग जब अपने घर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया और तालियां बजाकर उनका उत्साह भी बढ़ाया।

दमोह जिला मुख्यालय के विजय नगर में कोरोना रिपोर्ट आने के बाद परिवार के एक सदस्य को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, वही परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आने पर परिवार के कुल 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिले के अस्पतालों में उनका इलाज किया गया। इन चार मरीजों में से 3 मरीजों के ठीक हो जाने के बाद उनको जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किए जाने के बाद जब वे अपने घर विजय नगर पहुंचे, तो वहां पर स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। मालूम हो कि दमोह जिले के चिकित्सा वारियर्स के द्वारा लगातार ही कोरोना के मरीजों को ठीक किया जा रहा है और उनको डिस्चार्ज करके घर भी भेजा जा रहा है। ऐसे में शनिवार का दिन एक बार फिर 3 मरीजों के डिस्चार्ज होने की खुशखबरी लेकर के आया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews