
दमोह/गणेश अग्रवाल
दमोह जिला अस्पताल से एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब हमें स्वस्थ होने के चलते डिस्चार्ज किया गया है। दमोह जिला अस्पताल से 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी, सिविल सर्जन डॉ ममता तिमोरी, आरएमओ डॉ दिवाकर पटेल की मौजूदगी में नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने तालियां बजाकर पुष्पगुच्छ देकर उन्हें रवाना किया। यह मरीज दो अलग-अलग क्षेत्रों के हैं जिसमें एक रसीलपुर निवासी है और दूसरा कसाई मंडी निवासी है जो स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। सीएमएचओ ने कहा कि मरीज जरूर आ रहे हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य होने का ग्राफ भी बढ़ रहा है यह हमारे लिए सुखद बात है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

