MP के इन जिलों में खुलकर लोग ले सकते हैं सांस, देश में सबसे स्वच्छ है यहां की हवा

देश भर में हवा में प्रदूषण को लेकर चिंता जताई जा रही है और देश की राजधानी दिल्ली इस समस्या से जूझ रही है। ऐसे में दमोह की हवा के साफ होने की खबर ने लोगो के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
damoh city news

MP News : दिवाली के बाद देश के कई शहरों की हवा बहुत खराब हो गई है। वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। कई शहरों की हवा तो जनलेवा साबित हो रही है। वहीं मध्य प्रदेश के शहरों की स्थिति उतनी खराब नहीं है। वहीं, देश के सबसे साफ हवा वाले शहरों में एमपी का खरगोन व दमोह जिला हैं। यहां पर आप खुलकर सासें ले सकते हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों की हवा और वातावरण की स्थिति के बारे में जानकारी दी है तो प्रदेश के खरगोन को अव्वल और दमोह को दूसरा दर्जा मिला है जहां की हवा सबसे ज्यादा साफ है और प्रदूषण का लेवल कम है। आज देश भर में हवा में प्रदूषण को लेकर चिंता जताई जा रही है और देश की राजधानी दिल्ली इस समस्या से जूझ रही है। ऐसे में दमोह की हवा के साफ होने की खबर ने लोगो के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

aqi list

लोगो की वजह से वातावरण हुआ साफ : कलेक्टर

जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की इस रिपोर्ट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये जिले के लिए खुशखबरी है और इसका क्रेडिट इलाके के लोगो के लिए जाता है जिनकी वजह से क्षेत्र की हवा साफ हुई है और आगे भी हम एयर क्वालिटी इंडेक्स में अपना स्थान बनाये रखें इसके लिए सब मिल जुलकर काम करें।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1026958025″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews