पेट्रोल-डीजल: कांग्रेस MLA ने निकाली साईकिल यात्रा, पुतला फूंककर जताया विरोध

पेट्रोल-डीजल: कांग्रेस MLA ने निकाली साईकिल यात्रा, पुतला फूंककर जताया विरोध

दमोह।गणेश अग्रवाल।

कांग्रेस विधायक की अगुवाई में दमोह में एक साइकिल यात्रा निकाली गई और यह यात्रा के माध्यम से पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि का विरोध भी किया गया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही और सभी लोग साइकिल पर सवार होकर निकले।

दमोह के एकमात्र कांग्रेस विधायक राहुल सिंह की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी के समर्थन पर युवा कांग्रेस के द्वारा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में एक साइकिल यात्रा निकाली गई. जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होती हुई अस्पताल चौराहा पहुंची. जहां पर साइकिल यात्रा का समापन किया गया. इसके साथ ही यहीं पर पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया. वही युवक कांग्रेस के द्वारा चोरी छुपकर के एक पुतला दहन भी किया गया. इस दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण आम जनता परेशान है और इसी कारण से वे लोग विरोध कर रहे हैं. यदि कीमतों में कमी नहीं होती तो और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews