कचरे में खाना तलाश करते कैमरे में कैद हुई महिला की तस्वीर, मानवता शर्मसार

कचरे में खाना तलाश करते कैमरे में कैद हुई महिला की तस्वीर, मानवता शर्मसार

दमोह।गणेश अग्रवाल

जिला मुख्यालय पर भीख मांग कर अपना गुजारा करने वाली दो ग्रामीण महिलाएं उस वक्त कैमरे में कैद हुई, जब वे कचरे में खाने की तलाश कर रही थी. इस दौरान दमोह का बाजार बंद होने के बाद पड़े हुए कचरे में भी खाने की तलाश करते हुए वीडियो में नजर आ रही है. वही जब एक खबर नवीस में खाने की तलाश कर रही महिला से पूछा तो उसने इस बात की पुष्टि भी की है. दोनों महिलाएं भीख मांग कर अपना गुजारा करती है.

Vo. दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव खमरिया में रहने वाली है महिलाएं अपने किसी परिचित के जिला अस्पताल में इलाज होने के दौरान उनके साथ आई थी. दोनों ही महिलाएं जिसमें एक का नाम मुस्कान है, वह खाना की तलाश करते हुए कचरे में से खाना ढूंढ रही हैं. जब यह दोनों महिलाएं एक बच्चे को लेकर दमोह का बाजार बंद होने के बाद खाना तलाश कर रही थी. इसी दौरान एक राहगीर ने यह वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया. वही उसके बाद एक खबर नवीस ने मामले की जानकारी लगने के बाद महिला को तलाश करके जब उससे पूछा तो उसने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार की डिलीवरी होने के चलते अस्पताल में आई है. वे भीख मांगकर अपना गुजारा करती हैं. ऐसे में जब खाने की व्यवस्था नहीं हुई, तो वह कचरे में से खाने की तलाश कर रही थी.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews