
Damoh News : दमोह जिले में लंबे समय से गांजा तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब पुलिस ने एक आरोपी के साथ छह लाख का गांजा जब्त किया। इस बार खास बात ये है कि इसकी सूचना किसी साधारण पुलिस अधिकारी को नहीं बल्कि खुद जिले के एसपी को मिली और तस्करी की स्टाइल भी फ़िल्मी अंदाज में निकली।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, जिले के एसपी राकेश कुमार सिंह को खबर मिली कि एक फोर व्हीलर में अवैध गांजा ले जाया रहा है। जिसपर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की सीएसपी और देहात थाना के टीआई को निर्देशित किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और देहात थाना के सिद्द बाबा चौराहे के पास एक फोर व्हीलर गाड़ी को पकड़ा।
गाड़ी में बैठे शख्स से पूछताछ की गई तो उसने खुद को सागर जिले के खुरई का होना बताया। तलाशी के दौरान डिग्गी में जमीन पर बिछाई जाने वाली चटाइयां रखी थी। कोई भी देखता तो उसे यही लगता कि प्लास्टिक की चटाइयां रखी हुई है लेकिन ये चटाइयाँ फूली हुई थी तब पता चला कि इनके अंदर कुछ छिपाया गया है। देखा तो चटाइयों के अन्दर दो-दो किलो के पॉली पैक मिले जो अक्सर दवाइयों की पेकिंग में इस्तेमाल किये जाते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”839396638″]
मचा हड़कंप
पहली नजर में कोई भी इन पैकेट्स को दवाइयों के पैकेट ही समझता लेकिन जब पुलिस ने इसे को खोला तो इनके अंदर गांजा निकला। जिसके बाद पुलिस ने 15 पैकेट्स से 30 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये है। जिससे पुछताछ जारी है। फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

