दमोह गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगरेप की इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और अलग-अलग टीम बनाई गई थी जिसके बाद आरोपी गिरफ्त में आ गए हैं।
Police Arrest Crime

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां कल रात हुए नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब ये तीनो दरिंदे सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गैंगरेप की इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और अलग अलग टीम बनाई गई थी जिसके बाद आरोपी गिरफ्त में आ गए हैं।

सामूहिक दुष्कर्म

दरअसल कल दमोह देहात थाना के तहत आने वाली सागर नाका चोकी के एक गांव में एक तेरह साल की नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

जाँच में जुटी पुलिस

मामले के मुताबिक पीड़ित लड़की पड़ोस में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थी, आरोपी भी इसी बर्थडे पार्टी में आये थे और तीनों ने तेरह साल की नाबालिग लड़की का अपहरण किया और फिर एक तालाब के पास ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियो को पकड़ कर जांच शुरू की है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1045983559″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews