पुलिस ने किया चंद घंटों में लूट का खुलासा, महिला शिक्षक से लूट के आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किया चंद घंटों में लूट का खुलासा, महिला शिक्षक से लूट के आरोपी गिरफ्तार

दमोह, गणेश अग्रवाल| देहात थाना अंतर्गत आने वाली जबलपुर नाका चौकी के शक्ति नगर गेट के पास महिला शिक्षक से हुई लूट (Loot) के आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में जहां गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है वहीं लूटी गई सामग्री भी बरामद कर ली है| पुलिस (Police) द्वारा तत्परता दिखाते हुए यह सफलता हासिल की गई है|

देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित शक्ति नगर के गेट पर जब शिक्षक महिला शशिबाई अपने स्कूल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी उसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने उनके हाथ से उनका लाल रंग का बैग छीन लिया|

इस बैग में करीब 5000 रुपए, मोबाइल सहित अन्य सामग्री थी| लूट होने के बाद तत्काल ही उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से जबलपुर नाका चौकी में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए नाकाबंदी शुरू की, साथ ही लुटेरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले| पुलिस की सक्रियता से दमोह गढ़ाकोटा मार्ग पर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| साथ ही उनके पास से लूटे गए पैसे मोबाइल सहित अन्य सामग्री को भी जप्त कर लिया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews