दमोह से लापता हुई तीन छात्राएं पुलिस ने की खोज निकाली, स्कूल बंक करने के बाद डर से भाग गई थी..

शनिवार को तीनों ने स्कूल बंक किया था, तीनों दिन भर शहर में घूमती रही और फिर डर गई कि यदि घर जायेगी तो परिवार के लोग उन्हें नाराज होंगे
GRP shows sensitivity

BHOPAL GRP shows sensitivity

मध्यप्रदेश के दमोह में गायब तीन छात्राओं को पुलिस ने आखिरकार जल्द ही खोज निकाला, स्कूली छात्राएं तीनों आपस में सहेलियाँ है। इनके गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस मुस्तैद हो गई और इन्हे तलाशने में जुट गई।

छात्राओं के मिलते ही ली सबने राहत की सांस 

शनिवार को स्कूल गई तीन छात्राओं के लापता होने पर पुलिस ने उन्हें 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला है और इस खबर ने सबको राहत दी है। दरअसल शनिवार को शहर के सरदार पटेल स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग छात्राएं लापता हो गई थी, सुबह स्कूल के लिए निकली तीनों सहेलियों स्कूल नहीं पहुंची तो इनमें से एक के घर स्कूल टीचर ने खबर की थी और पता चला था कि एक नहीं बल्कि तीन बच्चियां गायब है, परिजन तलाशते रहे और शाम को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पूरी रात सर्च आपरेशन

दमोह पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पूरी रात सर्च आपरेशन चलाया, और रविवार को दिन भर अलग अलग टीम इन लड़कियों की तलाश में जुटी थी और दोपहर बाद पुलिस को सफलता मिली और तीनों को सागर के मकरोनिया इलाके से दस्तयाब किया गया है। देर शाम पुलिस इन तीनों लड़कियों को दमोह लेकर आई है।

क्लास से बंक करने के बाद डर गई थी तीनों 

एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि तीनों एक ही क्लास में पढ़ने वाली स्टूडेंट्स है और आपस में दोस्त है।  शनिवार को तीनों ने स्कूल बंक किया था, तीनों दिन भर शहर में घूमती रही और फिर डर गई कि यदि घर जायेगी तो परिवार के लोग उन्हें नाराज होंगे।  जिसके बाद तीनों लड़कियां सागर चली गई और पूरी रात और आज दिन भर वहीं घूमती रहीं । इस बीच दमोह पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से कुछ इनपुट मिला जिसके बाद पुलिस ने उस इनपुट पर काम किया और सागर के मकरोनिया इलाके से तीनों को बरामद किया गया है। दमोह पुलिस की टीम ने 24 घंटे के भीतर इस कामयाबी को हासिल किया है इसके बाद लड़कियों के परिवार में खुशी की लहर है और एसपी ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews