
Damoh News : दमोह में बीते 6 मई को दिनदहाड़े बीच सड़क पर शहर के मछली ठेकेदार कलू रैकवार की हत्या के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है। इसी बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जबकि हत्याकांड के आठ आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं। जिनपर दस-दस हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, इन 8 आरोपियों के अलावा अभी और भी आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है। जिनकी तलाश जारी है। आइए विस्तार से जानें…
[dgv_vimeo_video id=”826773965″]
गोली मारकर की गई थी हत्या
दरअसल, 6 मई की शाम राधा रमण मंदिर के पास कलू ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद शहर के हालात बदले और कई इलाकों में तनाव था। हत्या के कई दिन बाद भी इलाके में सनसनी फैली हुई है और पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी। जिसके लिए एसपी के निर्देश पर कई टीमें आरोपियो की तलाश कर रही थी। पुलिस ने गुड़गांव, इंदौर, जबलपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली, जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए भोपाल से चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।
[dgv_vimeo_video id=”826773781″]
मामले की जांच जारी
जिनसे पुछताछ के दौरान आरोपीयों ने और चार नामों का खुलासा किया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी राकेश सिंह के मुताबिक, हत्या की वजह कलू की पुरानी रंजिशें थी। कलू ठेकेदार की कई लोगों से बुराइयां थी। इसके अलावा, उसके साथ रहने वाले लोगों के साथ भी उसका झगड़ा हुआ था। जिसके बाद प्लानिंग के तहत, लोगों ने इकट्ठा होकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। साथ ही, अभी और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
[dgv_vimeo_video id=”826773395″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

