सड़कों पर पेंटिंग बनाकर लोगों को लॉकडाउन पालन करने की सीख दे रहे पुलिसकर्मी

सड़कों पर पेंटिंग बनाकर लोगों को लॉकडाउन पालन करने की सीख दे रहे पुलिसकर्मी

दमोह| गणेश अग्रवाल| दमोह जिला मुख्यालय के साथ जिले के अन्य स्थानों पर भी यातायात पुलिस के द्वारा आम लोगों को लॉक डाउन का पालन करने के लिए सीख देने हेतु अब सड़कों पर पेंटिंग की जा रही है| लॉक डाउन के दौरान खाली सड़कों पर पेंटिंग बनाकर उन पर वाक्य लिख कर गुजरने वाले लोगों को प्रेरित करने के लिए यह कवायद शुरू की गई है| जिससे लोग घरों में सुरक्षित रह कर परिवार के साथ समय बिता सकें|

जिले की यातायात पुलिस के द्वारा लॉक डाउन का पालन कराने के लिए दिन रात ड्यूटी करके लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा| प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाओं के अनुपालन में यह विभाग पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है. केवल उन वाहन चालकों एवं लोगों को सड़कों से निकलने की छूट दी गई है| जो प्रशासनिक कार्यों में संलग्न है या उन्हें सड़कों पर निकलने की अनुमति मिली हुई है. इसके अलावा अन्य सभी लोगों को घरों में ही बंद रखने सड़कों पर पेंटिंग बनाकर जागरूक करने का काम भी यह विभाग कर रहा है. अनेक वाक्य लिखकर इस विभाग के द्वारा लोगों को हिदायत भी दी जा रही है, कि वे इसका पालन करें अन्यथा मामला भी दर्ज हो सकता है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews