प्रहलाद पटेल ने की कोरोना से माता पिता को खो चुके बच्चों से मुलाकात

प्रहलाद पटेल ने की कोरोना से माता पिता को खो चुके बच्चों से मुलाकात

दमोह, गणेश अग्रवाल। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ऐसे बच्चो से मिलने पहुंचे जिन्होने कोरोना काल में अपने माता पिता को खो दिया है। इसी के साथ उन्होने गांव वालों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित भी किया।

MP Unlock Guideline: 1 जून से क्या होगा अनलॉक और क्या रहेंगे प्रतिबंध, पढ़िए यहां

प्रहलाद पटेल ग्राम जरारुधाम मगरोंन, हारट होते हुए हटा में शास्त्री वार्ड स्थित लक्ष्मी पटेल के आवास पहुंचे। यहां लक्ष्मी के पुत्र चंदू पटेल और जानकी पटेल के कोविड से मौत हो जाने के कारण उनके बच्चों के सिर से माता पिता का साया उठ गया। प्रहलाद पटेल ने परिवार से मिलकर उन्हें दिलासा दिया साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कोविड 19 बाल कल्याण योजना का स्वीकृत आदेश अमन पटेल को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐसे बच्चों की परवरिश की जवाबदारी ली है जिन्होंने कोरोना काल मे अपने माँ बाप को खोया है। ऐसे बच्चों को बालिग होने तक 5 हज़ार रुपए प्रतिमाह, 21 वर्ष की आयु तक खाद्यान्न और शिक्षा की निशुल्क व्यवस्था की है। उन्होंने मृतक चंदू के नाबालिग पुत्र पुत्री और वृद्ध पिता को दिलासा दिया की सरकार उनकी हरसंभव सहायता करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews