दमोह पहुंचे राहुल लोधी को स्वागत के बीच कालिख पोतने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

दमोह पहुंचे राहुल लोधी को स्वागत के बीच कालिख पोतने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

दमोह, गणेश अग्रवाल| कांग्रेस पार्टी की सदस्यता, विधानसभा सदस्य का पद और छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के करीब ढाई महीने बाद राहुल सिंह लोधी (Rahul Singh Lodhi) को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने निगम मंडल का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया| इसके बाद रविवार को पहली बार राहुल सिंह लोधी दमोह (Damoh) पहुंचे| जहां उनका जगह-जगह स्वागत किया गया| वहीं राय चौराहा पर उनको जूतों की माला पहनाने एवं कालिख पोतने का प्रयास भी किया गया|

उपचुनाव लड़ना तय, मलैया का मिलेगा आशीर्वाद!
दमोह पहुंचे राहुल सिंह लोधी का टोल नाका के पास ही हजारों कार्यकर्ताओं ने एवं समर्थकों ने पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत किया| टोल नाका से शहर प्रवेश तक उनका जगह-जगह फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया| इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में वे उप चुनाव लड़ेंगे और भारी मतों से जीतेंगे भी| जयंत मलैया द्वारा चुनाव में दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनके पिता समान है और आगामी दिनों में उनका भी आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होगा|

मेडिकल कॉलेज का सपना जल्द पूरा होगा
कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर राहुल लोधी का कहना था कि वह दमोह की जनता से किए मेडिकल कॉलेज के वादे को पूरा करना चाहते थे यही कारण था कि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की और अब बहुत जल्द ही दमोह में मेडिकल कॉलेज बनेगा| कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम विरोध करना है और उनका काम दमोह की जनता की सेवा करना|

स्वागत के बीच विरोध भी, कालिख पोतने की कोशिश
स्वागत के दौरान ही जब राहुल सिंह लोधी पैदल चलते हुए राय चौराहा पहुंचे तो वहां पर 2 युवाओं के द्वारा उन्हें जूते की माला पहनाने और कालिख पोतने का प्रयास किया गया| लेकिन युवा सफल नहीं हो सके और उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया| इस दौरान राय चौराहा पर काफी देर तक हड़कंप के हालात बनते नजर आए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews