
दमोह,आशीष कुमार जैन। अपने दबंग अंदाज और कारनामों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली दमोह जिले के पथरिया से बीएसपी विधायक रामबाई एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार रामबाई सिह मंच पर ठुमके लगाते हुये नौलक्खा हार मांग रही है, विधायक का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
CBSE Term-1 Exam 2021-22: प्रश्न पत्र और आंसर की को लेकर जारी हुए नवीन दिशा निर्देश, देखे नई अपडेट
आपको बता दें ये वीडियो गुरुवार क़ा है जब रामबाई अपने भांजे की शादी में शामिल होने सीहोर गई थी और वहां पूरे गेटअप में उन्होंने मंच पर फ़िल्म शराबी के मशहूर गीत “मुझे नौलक्खा मंगा दे रे ओ सैया दीवाने” गाने पर जमकर डांस किया। यह पहली बार नहीं जब रामबाई सिंह किसी गाने पर डांस करते हुए नज़र आयी हैं इससे पहले भी रामबाई कई अवसरों पर गीत-संगीत की स्वर लहरियों के बीच अपने डांस का धमाल दिखा चुकी हैं और इस बार उनका नया वीडियो काफी धूम मचा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”652886071″]
[dgv_vimeo_video id=”652886302″]
निदेशक और संपादक

