रामबाई का बयान, मेरे रहते सरकार को कोई आंच नहीं

रामबाई का बयान, मेरे रहते सरकार को कोई आंच नहीं

गणेश अग्रवाल/ दमोह। होली से पहले बीएपी विधायक रामबाई पर कमलनाथ का गहरा रंग चढ़ा है। दमोह में एक कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए रामबाई ने कहा कि मेरे रहते कमलनाथ सरकार पर आंच तक नहीं आ सकती।

विधायक रामबाई ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी और रहेगी। इतना ही नहीं उन्होने प्रदेश में हुई अच्छी बारिश और अच्छी फसल का श्रेय भी सीएम कमलनाथ को देते हुए कहा कि जब राजा अच्छा होता है तो सब अच्छा होता है। उन्होने कहा कि जब तक मैं हूं आपकी सरकार पर कोई आंच तक नहीं आ सकती। आपकी सरकार थी, है और रहेगी।

रामबाई ने कुछ समय पहले ऐसा ही प्रेम प्रधानमंत्री मोदी के प्रति ज़ाहिर करते हुए सीएए की तारीफ की थी जिससे खफ़ा होकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। अभी पिछले दिनों प्रदेश में मचे सियासी बवाल के बीच उनके गायब होने से फिर हड़कंप मच गया था। इस तरह रामबाई कभी अपने बयानों से तो कभी अपने कार्यप्रणाली से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आज फिर कमलनाथ की खुलकर तारीफ कर उन्होने एक शगुफा छोड दिया है। अपने विधानसभा क्षेत्र पथरिया में आयोजित किसान ऋण माफी के मंच से इस तरह का बयान कहीं ना कहीं किसी बड़े राजनैतिक मैनेजमेंट की तरफ भी इशारा करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews