ग्राम खंडेरी में लगाई गई देश के वीर सपूत की आदमकद प्रतिमा

ग्राम खंडेरी में लगाई गई देश के वीर सपूत की आदमकद प्रतिमा

दमोह। गणेश अग्रवाल।

जिले के ग्राम कटहरी में रहने वाले अहिरवार परिवार के बेटे गोरेलाल अहिरवार का निधन बीते साल 10 अगस्त को सेना की ड्यूटी के दौरान हो गया था. उनकी पार्थिव देह के अंतिम संस्कार के बाद उनके परिजनों ने अपने अमर शहीद पिता की याद में आदम कद प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया. जिसके बाद 26 जनवरी को यह प्रतिमा गांव में स्थापित की गई.

26 जनवरी का दिन जिले के ग्राम खडेरी के लोगों के लिए एक अनोखा दिन साबित होता नजर आया. जब गांव के रहने वाले गोरेलाल अहिरवार की याद में उनके परिजनों के द्वारा उनकी प्रतिमा की स्थापना की गई. इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधियों ने यहां पर पहुंचकर अमर शहीद गोरेलाल अहिरवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया, तो वहीं एक कार्यक्रम के दौरान उनको याद भी किया गया. दरअसल सेना में ड्यूटी के दौरान सेनानी गोरेलाल अहिरवार की मृत्यु हो गई थी. जिसके बाद उनकी याद को ताजा रखने के लिए परिजनों द्वारा अपने व्यय पर उनकी प्रतिमा का निर्माण किया. उसके बाद प्रतिमा की स्थापना गांव में ही की गई. इस परिवार ने प्रतिमा की स्थापना अपनी ही जमीन पर की है. जिसमें शासकीय मदद किसी भी तरह से नहीं ली गई. वहीं 26 जनवरी को स्थापना कार्यक्रम के दौरान और उसके बाद तक अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews